देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रो में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा आज दिनांक 30/03/25 को व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमो का उल्लंघन कर मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 08 रॉयल इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल को सीज किया गया। उक्त सभी मोटरसाइकिलो में वाहन चालकों द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग किया जा रहा था तथा वाहन चलाते समय पटाखो की आवाज निकालने की क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिक़ायत की जा रही थीं।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना