
देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से दबे मजदूरों की भगवान बदरी विशाल से सुरक्षा और कुशलता की प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन की वजह से मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी श्रमिक सुरक्षित रहें। मंत्री ने कहा कि ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ITBP, BRO और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद घटना पर नजर बनाए हुए हैं और मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना