देहरादून
दिनाँक : 06-03-25 को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में कैंसर से ग्रसित उपचाराधीन एक युवती को उपचार हेतु प्लेटलेट्स की आवश्यकता है, जिस पर एसएसपी कार्यालय की पीआरओ शाखा में नियुक्त कॉ0 शाहनवाज द्वारा तत्काल मैक्स हॉस्पिटल पहुँचकर अपना रोज़ा तोडते हुए स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन युवती की सहायता की।
युवती के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया। का0 शाहनवाज इससे पूर्व भी 78 बार स्वेच्छा से रक्त दान कर चुके हैं।

More Stories
घर से गये नाबालिक को सकुशल ढूढ़कर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां
गोकशी की घटनाओ का अन्जाम देने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
भारी वर्षा की चेतावनी- सात जनपदों में प्रशासन अलर्ट मोड पर, मौसम विज्ञान विभाग ने फ्लैश फ्लड का अलर्ट किया है जारी