देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 20-05-2025 को प्रभारी निरीक्षक AHTU द्वारा बाल भवन आमवाला तरला, रायपुर में उत्तराखण्ड राज्य बाल कल्याण परिषद् द्वारा अयोजित राज्य स्तरीय शिविर में जाकर बाल / मानव तस्करी, बाल यौन शोषण एवं बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर उत्तराखण्ड के सभी जनपदों से आये छात्र-छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान उक्त सभी संवेदनशील पहलुओं पर विस्तृत चर्चा कर बच्चों व महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों से सामाजिक, शैक्षिक, और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव तथा टोल फ्री नम्बरों डायल 112, 1098, 1090 व 1930, के बारे में आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सजीव उदाहरणों और केस स्टडीज़ के माध्यम से वास्तविक जीवन की समस्याओं को समझाया गया, साथ ही, एएचटीयू टीम ने छात्रों को इन मुद्दों के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने और समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के द्वारा छात्रों द्वारा उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रश्नों के माध्यम से अपनी शंकाओं को रखा, जिसका उपस्थित अधिकारियों द्वारा जवाब देते हुए उनकी शंकाओं को दूर किया तथा समाज में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित