देहरादून
दिनांक: 03-03-2025 से पुलिस लाइन देहरादून में आरक्षी (जनपदीय पुलिस/पीएसी/ आईआरबी) भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परिक्षा प्रारंभ हुई। दिनांक: 03-03-25 से दिनांक: 21-03-25 तक आयोजित होने वाली उक्त शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 7000 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान दून पुलिस द्वारा लगातार परीक्षा में सम्मिलित हो रहे अभ्यर्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है, स्वयं एसएसपी देहरादून भी नियमित रूप से अभ्यर्थियों से वार्ता कर उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
दिनाँक 03 मार्च से प्रारंभ हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा में शुरुआती 04 दिनों में 2000 अभ्यर्थियों को परीक्षा हेतु बुलाया गया था, जिनमे से 1346 अभ्यर्थी शारिरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित हुए, उपस्थित अभ्यर्थियों में से 950 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल रहे।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित