देहरादून
राजधानी देहरादून में रजत जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पर्यटन, खेल और युवा कल्याण विभाग की संयुक्त तत्वाधान में हॉट एयर बैलून राइड, पैराग्लाइडिंग एवं मैराथन दौड़ आयोजित कर युवाओं को फिट इंडिया मूवमेंट की ओर अग्रसर किया। साथ ही विभिन्न जगहों में आयोजित साहसिक खेलों ने भी युवा स्कूली छात्राओं छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।
जनपद देहरादून के डोईवाला ब्लॉक के थानों में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रागंण में हॉट एयर बैलून राइड का आयोजन किया गया। जिसमें कई युवाओं ने प्रतिभाग कर हॉट एयर बैलून का आनंद लिया। साथ ही स्कूली छात्र छात्राओं ने इस साहसिक खेल का अनुभव भी किया।
इसी के साथ थानो न्याय पंचायत के ग्राम चक तलाई में पैराग्लाइडिंग का आयोजन किया गया। जिसमे बीएसएफ इंस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड ट्रेनिंग देहरादून के अनुभवी पैराग्लाइडर्स ने पैराग्लाइडिंग कर आसमान में करतबबाज़ी दिखाई और एयरो शो व एक्यूरेसी स्ट्रेंथ का प्रदर्शन किया।
वहीं 07 नवंबर को सुबह देहरादून के पवेलियन ग्राउंड से आठ किलोमीटर मैराथन दौड का आयोजन किया गया। मैराथन में 700 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी निभाई। फिट उत्तराखंड और फिट इंडिया मूवमेंट की मुहिम को आगे बढ़ते हुए युवाओं ने दौड़ लगाकर स्वस्थ शरीर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
जिला पर्यटन अधिकारी वृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं ने रजत जयंती वर्ष को अपना अनुभवी वर्ष के तौर पर उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाई। इन तीनों प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित