देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक : 08-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए *बिना हेलमेट के 130 , रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 10 , ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 , नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 03 तथा यातायात नियमो का उल्लंघन में 109 , कुल 256 युवाओं* के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।
इस दौरान सभी 256 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा- राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ
मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं