उत्तराखंड
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे,
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके कार्डियक ब्लॉकेज को साफ करने के लिए स्टेंट सर्जरी की गई थी और वह स्थिर होकर ठीक हो रहे थे, लेकिन फिर अचानक उनका निधन हुआ,
जसपाल राणा 2012 के बाद से कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय हुए और देश के कई प्रमुख पिस्टल शूटर्स को प्रशिक्षित किया, सबसे महत्वपूर्ण योगदान के रूप में, वह डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के कोच थे जो 2024 पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, फरवरी 2025 से वह 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफॉर्मेंस कोच थे,
उत्तराखंड के जौनपुर से आने वाले जसपाल राणा बेहद प्रतिभावान निशानेबाज थे, उन पर लोक भाषा में गीत भी बने हुए है,
उनके जाने से देश और प्रदेश को एक बड़ी क्षति हुई है.

More Stories
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ