देहरादून
वर्तमान में सम्पूर्ण राज्य में ईनामी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, अभियान के दौरान विगत 03 सप्ताह में पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में फरार चल रहे 20 ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए 312 वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है। साथ ही अन्य मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार अभियुक्तों के सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही हैं। इसी क्रम में थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा दिनांक: 25-09-2024 को 05 हजार के ईनामी अभियुक्त चपेटा पुत्र छोटे लाल को शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर रानीपोखरी क्षेत्र में सुनार की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रानीपोखरी पर वादी सोनू रस्तोगी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0: 39/24, धारा 305 ए/341(4) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में अभियुक्त के 02 साथियों तथा चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, जिस की गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 05 हजार रू0 का ईनाम घोषित किया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- चपेटा पुत्र छोटे लाल निवासी ईशापुर, थाना निगोही, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार