देहरादून
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए रायवाला पुलिस द्वारा विगत 02 दिनों में रायवाला क्षेत्र मे सार्वजनिक स्थानों पर, सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 व्यक्तियो को पुलिस द्वारा थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए चालान किया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वालों के खिलाफ दून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च