देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शैक्षिक भ्रमण के लिए आये विद्यार्थियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हमारे युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि जिस भी क्षेत्र में कार्य करें पूरा मन लगाकर करें। जीवन में समय का सबसे अधिक महत्व होता है, इसलिए समय का सदुपयोग करना जरूरी है।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के विद्यार्थियों ने कहा कि वे दो दिन के शैक्षिक भ्रमण के लिए आये है। मुख्यमंत्री आवास के बाद वे आईएमए भी जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की शैक्षिक यात्राएं छात्रों के व्यक्तित्व के विकास में सहायक होती हैं और उन्हें नये अनुभव मिलते हैं।

More Stories
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़* *मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं