देहरादून
दिनांक- 10/10/2026 की रात्रि में थाना रायपुर पर सूचना मिली कि थानों रोड सोडा सिरौली ग्राम के पास सड़क किनारे कुछ युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे है। उक्त सूचना पर थाना रायपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो मौके पर कुछ लडके शराब के नशे में आपस मे लडाई झगडा कर रहे थे, जिन्हें मौके पर पुलिस द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु वे नही माने तथा मारपीट पर उतारू हो गए, मौके पर शान्ति व्यवस्था भंग होने की आशंका के दृष्टिगत पुलिस द्वारा 04 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति:-*
1- अरविन्द सिंह पुत्र भूपत सिंह निवासी- 06 नंबर पुलिया, देहरादून, उम्र- 32 वर्ष।
2- राहुल नोटियाल पुत्र राकेश नोटियाल निवासी- 06 नं0 पुलिया देहरादून, उम्र- 32 वर्ष।
3- ज्ञान भट्ट पुत्र अमरदेव भट्ट निवासी – 06 नंबर पुलिया, देहरादून, उम्र- 36 वर्ष।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास