देहरादून
*विदाई समारोह*
पुलिस अधीक्षक, देहरादून की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह नवम्बर 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक, नगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्द्यायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी गयी तथा अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगणों का विवरण निम्नवत हैः-
*(1)- निरीक्षक, ना0पु0 शिव मोहन शाह,* सेवाकाल 35 वर्ष, 10 माह 15 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली, पीटीसी मुरादाबाद, जनपद हरिद्वार, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(2)- प्रताप सिंह राणा, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी* सेवाकाल, 36 वर्ष 07 माह का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद नैनीताल, टिहरी गढवाल, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
*(3)- अ0उ0नि0 ना0पु0 श्रीमती मन्जू चौधरी,* सेवाकाल 35 वर्ष, 09 माह 29 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी, पौडी गढवाल, टिहरी गढवाल, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी डोईवाला, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, देहरादून, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिवारजनों के अतिरिक्त दून पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा- राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ
मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं