देहरादून
दिनांक -20/11/2024 को वादीनी द्वारा थाना डालनवाला में आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 20-11-2024 को दिन के समय उनके साथ बुटीक में काम करने वाले अर्जुन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश द्वारा उसे किराए का कमरा दिखाने के बहाने कमरे में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए गए। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला में मु०अ०सं०- 262/24 धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष डालनवाला को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए सर्विलेंस की मदद से अभियुक्त अर्जुन कुमार उपरोक्त को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
अर्जुन कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी चांचक शेरपुर, थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर, उम्र 23 वर्ष
*पुलिस टीम*
1- व0उ0नि0 गुमान सिंह नेगी
2- उ0नि0 विजय राही,
3- म0उ0निरी0 रजनी चमोली
4- का0 सुरेंद्र मेहरा

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना