देहरादून
सोमवार को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड की राजधानी दून में भीं उत्साहपूर्वक जनसहभागिता नजर आई।
इस दौरान मंदिरों के अलावा संस्थानों,बाजारों,दुकानों और सड़को पर श्रीराम के प्रति जोश और उमंग दिखी।
राजनैतिक, गैर राजनीतिक हो या फिर व्यक्तिगत या फिर किसी का भी घर हर तरफ एक ही रंग नजर आया।
इस अवसर पर एमडीडीए अधोइवाला कालोनी में नर्वेवदेश्वर शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष टीटू त्यागी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान सोमवार को दिन में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में सर्वप्रथम प्रभु श्रीराम के चित्र पर फूल माला चढ़ा पूरे क्षेत्र में बैंड बाजों के साथ हजारों लोग शामिल हुए।
शाम को नर्वदेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व 3100 दीप जलाकर श्रीराम की पूजा की गई।
दून के अधोईवाला शिव दुर्गा मंदिर में विधायक विक्रम सिंह नेगी,पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट,पार्षद प्रवेश त्यागी,पूर्व पार्षद मूर्ति देवी के साथ ही टीटू त्यागी,आनंद त्यागी, सब्बल सिंह राणा,रोबिन त्यागी आदि सैकड़ों क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ नर्वदेश्वर शिव मंदिर में प्रतिभाग किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार