देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में शान्ति/कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुए अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरो की नियमित निगरानी व उनका भौतिक सत्यापन करने के लिए उनकी थाने पर परेड कराने के निर्देश दिए गये है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा जनपद नगर व देहात क्षेत्र के सभी थानों में हिस्ट्रीशीटरो की परेड करवाई गई। इस दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरो को किसी भी प्रकार के अपराध मे संलिप्त न होने तथा उनके विरुद्ध कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही किये जाने के संबंध में अवगत कराया गया। उक्त के अतिरिक्त सभी हिस्ट्रीशीटरो के नवीनतम फोटोग्राफ व निवास सम्बन्धी विवरण को सम्बन्धित अभिलेखो मे अध्यावधिक किया गया। इस दौरान सभी हल्का प्रभारी व बीट कर्मचारियों को हिस्ट्रीशीटरो की नियमित रूप से निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश