देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
निर्देशों के क्रम में आज दिनांक – 12/10/2026 को थाना रायपुर पर गठित अलग-अलग टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत सपेरा बस्ती में पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में प्रकाश में आये नशा तस्करों के ठिकानों पर औचक छापेमारी की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 01 महिला अभियुक्ता को 800 ग्राम गांजे साथ गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त/प्रकाश में आये नशा तस्करों का भौतिक सत्यापन करते हुए 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिनसे आवश्यक पूछताछ कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता:-*
कुलदीप पत्नी सोमवीर निवासी सपेरा बस्ती थाना रायपुर, जनपद देहरादून,
*बरामदगी :-*
800 ग्राम अवैध गांजा
*नोट :- रायपुर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विगत 06 माह के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा सपेरा बस्ती, चूना भट्टा क्षेत्र से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे अवैध मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं। साथ ही वर्ष 2026 में अब तक रायपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 21 अभियुक्तों को अवैध मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।*

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026: ‘Fight Against Drugs’ थीम पर पुलिस की राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दिखाई हरी झंडी, 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) में राष्ट्रीय परेड में शामिल होगा दल
अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने बीजेपी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की 3 घंटे पूछताछ, बोले विधायक दूध का दूध और पानी का पानी होगा
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद