जयपुर
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की।
प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से उनके जयपुर स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दोनों राज्यों के बीच पर्यटन की संभावनाओं और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। महाराज ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात के बाद बताया कि महाभारत काल के दौरान पाण्डवों ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। राजस्थान में भी पाण्डव कई स्थानों पर घूमे इस लिए दोनों राज्य मिल कर महाभारत सर्किट का विस्तार करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान के गणगौर उत्सव की बड़ी मान्यता है। इस उत्सव में यह माना जाता है कि माता गौरी (पार्वती) अपने पीहर यानी मायके आती हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती हिमालय की पुत्री (शैलपुत्री) हैं और उनका मायका उत्तराखंड का हिमालय क्षेत्र ही है। इसलिए दोनों राज्यों के बीच पौराणिक और सांस्कृतिक स्तर पर गहरे जुड़ाव को देखते हुए उत्तराखंड और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान आवश्यक है।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए-मुख्यमंत्री,15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा कर स्वयं जायजा लेंगे