देहरादून
आज दिनांक 22/05/2025 को थाना नेहरू कॉलोनी की पुलिस टीम को एक बच्ची, जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष थी, रिस्पना पुल पर घूमते हुए मिली, जो अपना नाम पता नहीं बता पा रही थी, और संभवतः खेल खेल में घर से भटक कर वहाँ पहुंच गई थी। अबोध बालिका की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा बालिका के परिजनों की तलाश हेतु आसपास के सभी थानों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया । बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बच्ची के परिजनों के रिस्पना पुल के नीचे नदी किनारे रहने के सम्बंध में सूचना मिली, जिस पर बच्ची के परिजनों को तलाश कर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। बच्ची की सकुशल वापसी हेतु पुलिस टीम द्वारा की गईं त्वरित कार्यवाही पर बच्ची के परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृती
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत