देहरादून
देर रात्रि को थाना बसंत विहार तथा फायर स्टेशन देहरादून को कावली रोड, बल्लीवाला फ्लाई ओवर से पहले श्रीरामपुरम गोविंदगढ़ में स्थित एक कबाड़ की दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बसंत विहार से पुलिस बल तथा फायर स्टेशन देहरादून से दमकल के वाहन मौके पर पहुंचे। मौके पर दमकल के 04 वाहनों द्वारा कबाड़ की दुकान पर लगी आग पर काबू पाया गया। उक्त दुकान को कबाड़ी का काम करने वाले नौशाद पुत्र बशीर, निवासी सहारनपुर द्वारा किराए पर लिया गया था। आग के कारण दुकान के अंदर रखा सामान जल गया है। प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगना प्रतीत हो रहा है, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही हैं।

More Stories
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़* *मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं