देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के नगर व देहात में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में *”सशक्त नारी, समृद्ध नारी”* कार्यक्रम के तहत पुनः महिला चीता मोबाइल को नियुक्त किया गया है । जिस सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों को अपने-2 थाना क्षेत्रान्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों की रोकथाम तथा स्कूल/कालेजो/संस्थानों के आसपास ईव टीजिंग की घटनाओ पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अकेले निवास कर रहे सीनियर सीटिजनों का हाल चाल जानकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त आदेश के अनुपालन में दिनांक 13/14.03.2024 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा महिला चीता मोबाइल कर्म0 गणों को थाना क्षेत्र में अकेले रह रहे सीनियर सिटीजनों का हाल-चाल जानकर उनकी समस्याओं को निस्तारण करने हेतु रवाना किया गया । थाना रायपुर से संचालित गौरा चीता मोबाइल 07 में नियुक्त महिला चीता कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे 14 सीनियर सिटीजन बुजुर्ग महिलाओं/बुजुर्ग दम्पत्तियों को चिन्हित किया गया, जिनके आवास पहुंचकर उनकी आदरपूर्वक कुशलक्षेम पूछी गयी तथा सभी को फल वितरित किये गये। 02 बुजुर्ग महिलाओं द्वारा अपनी जरूरत की सामान समाप्त होना बताये जाने पर तत्काल उन्हे उपलब्ध कराया गया, महिला पुलिस कर्मचारियों का स्नेह पाकर सभी सीनियर सिटीजन प्रशंसता प्रकट करते हुए अपना आशीर्वाद दिया ।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार