देहरादून
वांछित/ ईनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों में पंजीकृत अभियोगों में वांछित/ ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा थाना पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 340/2023 धारा 2/3 गैंगस्टर अधि0 मे वांछित चल रहे 10000/- के ईनामी अभियुक्त वसीम पुत्र यामीन निवासी अब्दुल्लापुर गाडिया निकट कारागार मेरठ उ0प्र0, जो अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा जिसके संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस तथा अन्य माध्यमो से लगातार प्रयास किये जा रहे थे, को मुखबिर की सूचना पर हुसैन चौक अब्दुलापुर मेरठ उ0प्र0 क्षेत्र से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त तथा उसके साथियों के विरुद्ध पूर्व में जनपद के विभिन्न थानों में लूट, हत्या तथा एनडीपीएस एक्ट के कई अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त तथा उसके साथियों के लगातार अपराधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध थाना पटेल नगर पर गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1- वसीम पुत्र यामीन निवासी अब्दुल्लापुर गाडिया निकट कारागार मेरठ उ0प्र0, उम्र 45 वर्ष।
*पुलिस टीम :-*
(1) उ0नि0 धनीराम पुरोहित कोतवाली पटेलनगर
(2) हेड कानि0 मनोज कुमार
(3) हेड कानि0 किरन SOG
(4) कानि0 अरशद अली
(5) कानि0 पंकज SOG

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार