देहरादून
वादी प्रभू दयाल रावत निवासी जलागम कालोनी कण्डोलिया पौड़ी गढवाल की शिकायत पर एस0एस0पी0 देहरादून के निर्देशों पर थाना प्रेमनगर पर दिनांक 27.07.2024 को मु0अ0स0 154/2024 धारा 420/506/120बी भादवि पंजीकृत किया गया। अभियोग की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि अभियुक्त 1. आर्यन 2. दीपक जो आपस में सगे भाई है, द्वारा पीडित प्रभू दयाल उपरोक्त से अन्य सह अभियुक्त परविंदर के साथ मिलकर सक्षमवीर पुत्र ओमवीर निवासी लोहिया पार्क चौक लखनऊ उ0प्र0 की ईस्ट होप टॉउन झाझरा स्थित भू-खण्ड को फर्जी रुप से सक्षमवीर बनकर बेच दी जिसके एवज में अभियुक्त द्वारा अन्य सह अभियुक्तों के साथ मिलकर पीडित से 19,50000 रु0 धोखा-धड़ी से प्राप्त किये गये। अभियोग में मुख्य अभियुक्तगण 1. आर्यन तथा 2. दीपक को पूर्व में दिनांक 25-09-2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पंजीकृत अभियोग में प्रकाश में आए एक अन्य अभियुक्त परविंदर चौधरी पुत्र कुशलपाल सिंह निवासी अमरपुर, पो०ओ० हसनपुर कला, मेरठ, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दिनकर विहार थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 4० वर्ष जिसके द्वारा एक व्यक्ति को नकली सक्षमवीर बनवाया गया था की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त परविंदर चौधरी को हर्बटपुर धर्मावाला मार्ग से गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-* परविंदर चौधरी पुत्र कुशलपाल सिंह निवासी अमरपुर, पो०ओ० हसनपुर कला, मेरठ, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दिनकर विहार थाना विकासनगर, देहरादून उम्र 40 वर्ष
*पुलिस टीम*
उ0नि0 प्रवीन सैनी
का0 नितिन
का0 प्रवीण कुमार

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार