देहरादून
ज्वेलरी शोरूम/ज्वेलर्स के दुकानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों को चैक करने हेतु एसएससी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनाँक – 02/09/2024 को सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा ज्वेलरी शोरूम / ज्वेलर्स की दुकानों में आकस्मिक चेकिंग कर प्रतिष्ठानों में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरक्षा प्रबंधों को चेक किया गया। *इस दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में लगभग 419 ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान 361 दुकानों में अलार्म तथा 11 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिस पर सभी 372 प्रतिष्ठान स्वामियों को पुलिस द्वारा नोटिस निर्गत करते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।* तय समय सीमा के बाद सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार