देहरादून
मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण में श्रीलंकाई अफसरों का एक 40 सदस्यीय दल पहुंचा जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित एक वर्कशॉप में आधुनिक डिजिटल तकनीकी के माध्यम से प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली….
इसके पहले श्रीलंकाई दल का स्वागत प्राधिकरण के संयुक्त सचिव गौरव चटवाल ने किया और विस्तार से प्राधिकरण की कार्यशैली पर सदस्यों को जानकारी दी…..
एक दिवसीय वर्कशॉप में एमडीडीए पहुंचा ये श्रीलंका प्रशासनिक अधिकारियों का दल इसके पहले मसूरी में स्थापित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में पहुंचा था जहां से उन्होंने देहरादून के मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण केट्रांसपोर्ट नगर स्थित मुख्यालय में इस वर्कशॉप में हिस्सा लिया और मास्टर प्लानिंग, डिजिटल मैपिंग, कम्प्यूटराइज्ड ई सर्विसेस के साथ साथ आने वाले AI के दौर में कैसे प्राधिकरण इसका जनहित से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल करेगा इस पर भी विस्तार से स्क्रीन पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एक्सपर्ट टीम से जानकारी हासिल की।
इस वर्कशॉप में एमडीडीए के विषय विशेषज्ञों ने फील्ड में राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सफ़ल बनाने में आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म
के किये जा रहे सफ़ल इस्तेमाल पर भी सदस्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी साझा की….
इस वर्कशॉप में प्राधिकरण के अन्य सदस्यों में मुख्य अभियंता हरि चंद सिंह राणा ,अधिशासी अभियंता सुनील कुमार के साथ विभागीय कर्मचारी नवजोत सजवान , नीरज सेमवाल , प्रशांत नौटियाल , मनु शर्मा भी मौजूद रहे….

More Stories
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार
देहरादून में जमीन के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, मोथरोवाला में टिहरी विस्थापितों की जमीन दिलाने का दिया झांसा, सरकारी कर्मचारी ने कई लोगों के साथ मिलकर लगाया लाखों का चूना, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार