देहरादून
देहरादून में बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सत्यम के रूप में हुई है, जो उज्जीवन बैंक में काम करता है।बताया जा रहा है कि सत्यम अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना के बाद घायल सत्यम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश की जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

More Stories
देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार