देहरादून
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), को उस समय गिरफ्तार किया जब वह शिकायतकर्ता से मांगी गई तय 40,000/- रुपये रिश्वत राशि की पहली किश्त के रूप में 15,000/- रुपये स्वीकार कर रहा था ।
सीबीआई ने आरोपी असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के विरुद्ध एक शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया, जिसमें आरोप है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके पेंडिंग बिलों के भुगतान व पहले से भुगतान किए गए बिलों के कमीशन के तौर पर 57,000/- रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के बार बार अनुरोध करने पर 40,000/- रुपये रिश्वत तय हुये।
सीबीआई ने एलआईसी, मंडल कार्यालय, हरिद्वार रोड, देहरादून के आस पास जाल बिछाया एवं आरोपी (लोक सेवक) को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 15,000 /- रुपये स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथों पकड़ लिया ।
आरोपी (लोक सेवक) के आवासीय परिसर की तलाशी ली जा रही है। गिरफ्तार आरोपी को सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत, देहरादून में कल पेश किया जाएगा।
इस मामले में आगे की जांच जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
एनडीएमए-एनडीआरएफ टीम ने किया उत्तराखण्ड का दौरा, उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल को सराहा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल अनुकरणीय-कर्नल शाही
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर रखने, बंद सड़कें शीघ्र खोलने तथा आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश