देहरादून
कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सहसपुर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं।
इस संबंध में स्पष्ट किया जाता है कि सहसपुर/विकासनगर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा बंद किए जाने की खबर पूर्णतः निराधार एवं भ्रामक है।
आमजन से अनुरोध है कि अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें तथा ऐसी सूचनाओं को साझा करने से बचें।
सत्यापित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
जनपदवासियों एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी वीडियो, फोटो अथवा समाचार को सत्यापित किए बिना साझा न करें। किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक सामग्री की सूचना तत्काल देहरादून पुलिस को दें।
जनपद पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सतर्क रहें, सत्यापित करें और अफवाहों से बचें।

More Stories
हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़* *मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर पर लगी गोली, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर हुआ फरार, शिमला बायपास रोड पर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से उस पर किया था फायर
नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री ने दी सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं