14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने कल स्कूल बंद रखने के दिए निर्देश

देहरादून : मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 14 से 17 अगस्त तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर ने बताया कि देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है वहीं प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों को भी मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए सतर्क रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता है।

You may have missed