देहरादून
वादी निवासी नेहरू कालोनी द्वारा थाना नेहरू कालोनी पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताये घर से कहीं चली गई है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पर तत्काल मु0अ0सं0 211/25 धारा 137(2) बीएनस पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिग की यथाशीघ्र बरामदगी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों से गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई, जिससे नाबालिग युवती को एक युवक देव पुत्र दीनानाथ द्वारा अपने साथ बहला फुसलाकर ले जाना प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अपहृता की बरामदगी के प्रयास किये गये।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा अपहृृत युवती के बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश में होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए दिनांक: 23-06-25 को अभियुक्त देव पुत्र दीनानाथ निवासी हनुमान मंदिर निकट इंटर कॉलेज बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 18 वर्ष को बीसलपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से नाबालिक अपहर्ता को बरामद किया गया। नाबालिक के बयानों के आधार पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
देव पुत्र दीनानाथ निवासी हनुमान मंदिर नियर इंटर कॉलेज, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 18 वर्ष।
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 कमलेश प्रसाद
2- कानि0 श्रीकांत ध्यानी
3- म0कानि0 नीशु चौधरी

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने बल्लूपुर चौक में नगर निगम, देहरादून द्वारा आयोजित “स्वेच्छा से स्वच्छता” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट, गंगोलीहाट, कपकोट एवं बागेश्वर से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की, अधिकारियों को राज्य सरकार के मूल मंत्र “सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि” के आधार पर कार्य करने के दिए निर्देश
एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाली युवती सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार