देहरादून
*थाना कैंट*
दिनांक 18/05/2025 को सीबीएसई द्वारा पोस्ट लैब अस्सिस्टेंटकी परीक्षा का आयोजन किया गया था, उक्त परीक्षा हेतु थाना कैंट क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय F.R.I. में बनाये गये परीक्षा में द्वितीय पाली में आयोजित की जा रही परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी सौरभ सिंह पुत्र पप्पू सिंह के स्थान पर एक अन्य व्यक्ति श्री चन्द पुत्र सेधी लाल निवासी नगला गोकुल पोस्ट चंद्रावर फिरोजाबाद परीक्षा देते हुए पकड़ा गया, जो BIOMETRIC उपस्थित से मिलान न होने पर पकड में आया, जिसके विरुद्ध केंद्रीय विद्यालय F.R.I. के केंद्राध्यक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून की तर्ज पर केंद्र द्वारा लागू किए गए नए सख्त कानून के अंतर्गत The public examinations (prevention of unfair mean act 2024 की धारा 3/4/10/11 व BNS की धारा 318(4)/61(2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*नाम/पता अभियुक्त :-*
* चन्द पुत्र सेधी लाल निवासी नगला गोकुल, पोस्ट चंद्रावर, फिरोजाबाद*
*नोट :- दिनांक 18/05/2025 को CBSE द्वारा आयोजित उक्त केंद्रीय परीक्षा में परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग कर रहे 17 अभ्यर्थियों के विरुद्ध भी थाना पटेल नगर तथा डालनवाला में उक्त धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।*

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण