देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भारी बारिश के बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति के ग्रेट वैल्यू चौक के पास असहाय अवस्था में सड़क किनारे बैठे होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति की सहायता के निर्देश दिए गए। जिस पर चौकी प्रभारी हाथी बरगला तत्काल मौके पर पहुंके तथा बारिश में भीगने के कारण ठंड से ठिठुर रहे उक्त बुजुर्ग व्यक्ति को प्राथमिक उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बारिश के कारण बुजुर्ग व्यक्ति के खराब हुए कपड़ों को बदलवाते हुए उनके लिए नए कपड़ों, भोजन तथा अन्य सामान की व्यवस्था की गई। पुलिस से मिले स्नेह तथा अपनत्व के लिए बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दून पुलिस का आभार प्रकट करते हुए पुलिस कर्मियों को अपना आशीर्वाद दिया।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण