
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई, 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर में दिनांक 05 जुलाई, 2025 (शनिवार) को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित आपदा की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगाईं द्वारा जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
यह निर्णय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन लिया गया है। संबंधित सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे उपरोक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा चुकी हैं।

More Stories
बहुउद्देशीय शिविर में 19 दिव्यांगों को मिले विकलांग प्रमाण पत्र, शिकायत काउंटर पर 58 शिकायतें और 55 मांग हुए प्राप्त, प्रदेश में बह रही है विकास की गंगा: महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून में “विकसित भारत 2047 के निर्माण में उच्च शिक्षा का महत्त्व” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी को किया संबोधित
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई अवैध निर्माणों पर चला प्रशासनिक बुलडोजर, कई व्यवसायिक भवन सील, मसूरी, ऋषिकेश और देहरादून में संयुक्त अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण