देहरादून
महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रधान सहायक श्री प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंकवाण, श्रीमती आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे।
पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है।
सूचना कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कैलाश सिंह रावत एवं महामंत्री अंकित कुमार ने कार्मिकों की पदोन्नति हेतु महानिदेशक सूचना का आभार व्यक्त किया है। श्री रावत ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पदोन्नत हुए कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित