देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दिनांक 11/12/2025 को कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि आराघर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों द्वारा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
सूचना पर चौकी आराघर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर शराब पीकर हुड़दंग कर रहे 03 व्यक्तियों (1) अमित पुत्र रघुवीर निवासी कुबडू तहसील घनौर जिला सोनीपत हरियाणा (2) मोनू पुत्र अशोक निवासी किलाई पोस्ट रोहतक जिला हरियाणा (3) मोहित पुत्र जगबीर सिंह निवासी कुबडू तहसील घनौर जिला सोनीपत हरियाणा को हिरासत में लिया, जिन्हें थाने लाकर तीनो अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना ईंटों से नहीं, उम्मीदों से बने आशियाने, धौलास आवासीय योजना में 232 परिवारों के सपनों को मिला नया पता
भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री धामी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का किया शुभारंभ
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 1 नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से 2 लाख रु० की अवैध स्मैक हुई बरामद