देहरादून
पूर्व विधायक सुरेश राठौर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कथित ऑडियो वायरल मामले समेत अन्य आरोपों के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।
परमेंद्र डोभाल ने बताया कि कुछ समय पूर्व वायरल हुए एक कथित ऑडियो के मामले में भाजपा के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले और अन्य संबंधित बिंदुओं पर जांच के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश राठौर को गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां सीजेएम कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
इस कार्रवाई के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

More Stories
विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के 12 वर्ष: भाजपा मसूरी विधानसभा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने दिए समयबद्ध निर्माण के निर्देश, डीपीआर जल्द प्रस्तुत करने को कहा
जालसाजी कर अर्बन को- ऑपरेटिव बैंक से करोडों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले 1 और अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार