
देहरादून
उत्तराखण्ड सरकार ने गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन जारी किया है। पहले 24 नवम्बर 2025 (सोमवार) को निर्धारित अवकाश को अब बदलकर 25 नवम्बर 2025 (मंगलवार) कर दिया गया है।
जारी विज्ञप्ति संख्या 1958/xxxi (15) G/24-74 (सा0)/2016, दिनांक 30 दिसम्बर 2024 के अनुलग्नक-2 में कमांक 4 पर दर्ज अवकाश में यह आंशिक संशोधन किया गया है। नए आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थानों में 25 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
हालाँकि, उत्तराखण्ड सचिवालय, विधानसभा तथा वे कार्यालय जहाँ 5-दिवसीय कार्य प्रणाली लागू है, उन्हें इस अवकाश से पूर्व की तरह ही अपवर्जित रखा गया है।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद