देहरादून
ओएनजीसी चौक पर 11 नवंबर 2024 की रात को दिल दहला देने वाले इनोवा-कैंटर हादसे के बाद अब फिर से भीषण दुर्घटना सामने आई है। यहां कैंट की तरफ से आ रही एक आई 20 कार बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से जा टकराई और फिर उसने दूसरी लेन पर एक बुलेट सवार को चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसका बीच का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है। वहीं, बुलेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चालक युवक के साथ ही उसके साथ सफर कर रही 03 युवतियां घायल हो गईं। बुलेट सवार की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक चालक ने अचानक कार से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार डिवाइडर फांदते हुए दूसरी दिशा में पहुंचकर पेड़ से टकरा गई। उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रहा बुलेट चालक भी कार से जा टकराया, जिसके कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। कार में सवार चारों युवक युवतियों को भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार कार की गति इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार का टायर ही फट गया, जबकि बुलेट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटनास्थल पर पहुंचे कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि चालक के अनुसार ब्रेक लगाने के बजाए एक्सीलेटर पर पांव पड़ जाने के कारण कार ने अचानक रफ्तार पकड़ ली थी। कार की गति इतनी तेज हो गई कि डिवाइजर पर टकराने के बाद दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों का कहना है कि चालक ने शराब पी रखी थी, ऐसे में चालक का मेडिकल कराया जा रहा है। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि उसने शराब का सेवन किया था या नहीं।
हादसे में यह हुए घायल
-नीरज बोरा निवासी आइटीबीपी सीमा द्वार (कार चालक)
-परी निवासी विजय पार्क
-अन्यया निवासी विजय पार्क
-लतिका निवासी विजय पार्क
-हरीश चमोली निवासी अनार वाला जोड़ी गांव (बुलेट चालक)

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित