देहरादून
दिनांक 10/03/2025 को थाना रायवाला पर वादी निवासी – ठाकुरपुर, स्थायी पता- जिला बिजनौर द्वारा लिखित तहरीर दी कि दिनांक: 08-03-2025 को उनकी नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी है, जिसे उनके द्वारा काफी तलाश करने पर भी उसके सम्बन्ध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। वादी द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर थाना रायवाला पर मु0अ0सं0- 45/25, धारा 137(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए नाबालिक युवती के परिजनो तथा आस-पास के लोगों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई, इसके अतिरिक्त सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से नाबालिक युवती को बिहार के एक युवक द्वारा बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा उसके बिहार में होने के सम्बन्ध में जानकारी मिली, जिस पर तत्काल एक टीम को नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु बिहार रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा लगातार 10 दिनों तक बिहार के विभिन्न स्थानों पर नाबालिग अपहृता की बरामदगी हेतु किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम रूवरूप नाबालिक अपहृता को पश्चिमी चंपारण बिहार से सकुशल बरामद करते हुए नाबालिक को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- टुनटुन पुत्र भरोसीराम निवासी – गीधा थाना चनपटिया, जिला बेतिया पश्चिमी चम्पारण, बिहार, उम्र 20 वर्ष
*पुलिस टीम:-*
1- म0उ0नि0 प्रीति सैनी
2- अ0उ0नि0 रामनिवास
3- हे0का0 उमेश ढौडियाल
4- का0 शशिभूषण
5- का0 अनित कुमार
6- का0 हंसराज

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित