
देहरादून
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का जनपद देहरादून के समस्त थानों/पुलिस लाइन में सीधा प्रसारण किया गया।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों पर जनपद के सभी थानों में एलईडी स्क्रीन/प्रोजेक्टर के माध्यम से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई, जिसमें प्रधानमंत्री के संबोधन एवं एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया।
दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, अपर पुलिस महानिदेशक (L/O) तथा राज्य व जनपद के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कोतवाली डालनवाला से कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से सरदार बल्लभ भाई पटेल द्वारा देश की एकता के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया तथा आम जन तक राष्ट्रीय एकता के संदेश को पहुँचाया गया।
सजीव प्रसारण के पश्चात सभी थानों में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं आम जन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। थानों पर आयोजित किये गए कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सीएलजी सदस्यों, वरिष्ठ नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं आम जन द्वारा प्रतिभाग किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आवाह्न, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री