ऋषिकेश
ऋषिकेश के चीला मार्ग पर आज एक बड़ा हादसा हो गया जहां नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे दो रेंजरों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सरकारी अफसरों की गाड़ी नहर में गिर गई। इस दौरान दो अफसरों की मौत हो गई है। वहीं एक कर्मचारी भी लापता है। बताया जा रहा है कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश के चीला रेंज में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

More Stories
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी’ पर आधारित कार्यशाला को किया सम्बोधित
वारंटियों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू