देहरादून
जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के प्रकरण में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं:-
उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु *पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे* की अध्यक्षता में *5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT)* का गठन किया गया है। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत- अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर- सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट, जनपद चम्पावत एवं उपनिरीक्षक मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।
निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उ.नि., 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी *कुल 12 पुलिस कर्मियों* को तत्काल प्रभाव से *गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग* स्थानान्तरित कर दिया गया है।
उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित *वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं,* उक्त आरोपों के तथ्यों का *विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही* किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

More Stories
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने खटीमा में आयोजित ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी’ पर आधारित कार्यशाला को किया सम्बोधित
वारंटियों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस की कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 8 वारंटियों को किया गिरफ्तार
चलती कार बनी आग का गोला, दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू