देहरादून
वर्तमान में प्रचलित कावड़ यात्रा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कावड़ यात्रा में आए श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता किए जाने हेतु सभी संबंधित को निर्देश निर्गत किए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 19.07.25 को हरिद्वार से ऋषिकेश टैम्पो से जा रहे एक कावड़ यात्री को रेलवे स्टेशन रायवाला के पास हार्ट अटैक आ गया, जिस पर मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर कांवड यात्री को प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र खाण्डगांव रायवाला ले जाकर प्राथमिक उपचार दिलवाया गया तत्पश्चात डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाकर भर्ती करवाया गया। रायवाला पुलिस द्वारा की गई का त्वरित कार्यवाही की सभी कावड़ यात्रियों तथा संबंधित व्यक्तियों के परिजनों द्वारा प्रशंसा की गई।
इसके अतिरिक्त एक अन्य घटना में एक कावड़ यात्री, जिसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा कावड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, की मौके पर ही मौजूद पुलिस बल द्वारा सहायता करते हुए उसे एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया तथा उसका समय से उपचार सुनिश्चित किया गया।
*बीमार कांवड यात्री का विवरण*
1- ज्ञानेन्द्र पुत्र रामगोपाल शर्मा नि0 नरैनी फतेहपुर थाना किशनपुर उम्र – 45 वर्ष लगभग
*घायल कांवड़ यात्री का विवरण :-*
साहिल पुत्र मुकेश निवासी दनौली थाना पिल्लू खेड़ा, जिला जींद, हरियाणा, उम्र 21 वर्ष
पुलिस टीमः-
1-हे0का0 चन्द्रपाल
2-का0 अमित सैनी

More Stories
उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 का दिखा असर, क्षेत्रीय सिनेमा को मिला प्रोत्साहन, राज्य सरकार फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है – मुख्यमंत्री
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान, 7 लाख रू0 मूल्य के हार के मालिक को ढूंढकर किया उनके सुपुर्द
एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का पैदल भ्रमण कर लिया पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा, मुख्य बाजारों/ चौराहों व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के दिये निर्देश