देहरादून
निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी , LUCC में हुआ घोटाला , कुट्टू के आटे में हुई मिलावट जैसे तमाम मुद्दों को लेकर आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास घेराव करने पहुंची हालांकि पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें पहले ही रोक लिया । इस मौके पर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि इस प्रदेश की सरकार असंवेदनशील है ।प्रदेश में शराब सस्ती और शिक्षा महंगी ये सरकार करने का काम कर रही है । बच्चों के माता पिता आज सड़कों पर हैं क्योंकि स्कूलों की फीस बढ़ गई है । प्रदेश में LUCC का बहुत बड़ा घोटाला हुआ उसमें कोई कार्यवाही नहीं की गई । वहीं बीते दिन कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हुए कुल मिलाकर ये सरकार असंवेदनशील हो चुकी है और प्रदेश के मुद्दों पर काम नहीं कर रही है।

More Stories
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
प्रधानमंत्री के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सभी जनपदों का दौरा- राष्ट्रीय एकता की दिलाएंगे शपथ
मुख्यमंत्री धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं