देहरादून
थाना बसंत विहार पर एक व्यक्ति निवासी न्यू वसंत विहार एनक्लेव द्वारा सूचना दी की उनका भांजा उम्र 10 वर्ष घर से कहीं चला गया है प्राप्त सूचना पर तत्काल टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा बालक की यथाशीघ्र सकुशल बरामदगी हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा बालक के घर के आसपास आने जाने वाले लोगों से गुमशुदा बालक की फोटो दिखाकर पता लगाने का प्रयास किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों की सहायता से बालक को मोहित नगर से सकुशल बरामदकर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बालक को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
दून पुलिस द्वारा अल्पसमय में बालक को सकुशल ढूढ़ निकालने की सम्भ्रांत व्यक्तियों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
*पुलिस टीम*
*(1) Si पूर्णानंद शर्मा*
(2) Hc हर्ष

More Stories
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित