देहरादून : वादिनी द्वारा कोतवाली विकासनगर पर एक प्रार्थना पत्र विकासनगर सिनेमा गली के पास बिलाल युनिसेक्स सैलून के वर्कर अली के द्वारा वादिनी को हेडमसाज के लिए प्रोत्साहित करने तथा हेड मसाज के दौरान वादनी के साथ अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने संबंध में दिया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विकासनगर पर धारा 74/351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 05-10-2024 को अभियुक्त अली खान पुत्र अनवर खान उम्र 24 वर्ष निवासी पहाड़ी गली कोतवाली विकास नगर देहरादून को हरबर्टपुर से हिरासत में लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
अली खान पुत्र अनवर खान, उम्र 24 वर्ष निवासी पहाड़ी गली, विकास नगर, जनपद देहरादून

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च