देहरादून
राजस्व परिषद उत्तराखंड में एक सीनियर अधिवक्ता से मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमे अधिवक्ता एक सीनियर एडवोकेट से मारपीट करते हुए नज़र आ रहे है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने मिलकर एसएसपी देहरादून को मामले की शिकायत और उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले के संबंध में बताते हुए बार एसोसिएशन देहरादून के सचिव राजवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि सीनियर अधिवक्ता प्रध्युमन गर्ग पर विपक्षी अधिवक्ता के साथ आए कुछ लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके संबंध में एसएसपी देहरादून को शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग करी है साथ ही इसको लेकर राजस्व कोर्ट में एक दिन की हड़ताल भी रखी गई।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में गूंजा विकसित उत्तराखंड का संकल्प, विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने और सुझाव