
देहरादून
आज दिनांक 20/10/2026 को देहरादून क्षेत्रान्तर्गत के परेड ग्राउंड, दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर, सहस्त्रधारा रोड सहित समस्त थाना क्षेत्रों में दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जो सकुशल रूप से सम्पन्न हुआ।
त्यौहार को शांतिपूर्ण व सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित किये गए थे। सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों व सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस द्वारा कार्यक्रमो के दौरान सतर्क दृष्टि रखी गयी, सभी कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीम नियुक्त की गई थी, साथ ही भीड़ नियंत्रण हेतु कार्यक्रम स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं बैरियर लगाए गए थे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्वयं परेड ग्राउंड में मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन