
देहरादून
आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्धों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाते हुए विशेष कर रात के समय अनावश्यक रूप सड़कों पर घूम रहे व्यक्तियों/ हुड़दंग करने वाले व देर रात्रि खुलने वाले बार /रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में दिनाँक 10-11/10/2026 की रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रो में होटल/ पब/ बार/ रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान धोरन रोड स्थित D3 बार के निर्धारित समय के बाद भी खुला होने व लाइसेंसों की शर्तों का उल्लंघन करने पर बार संचालक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई तथा बार के लाइसेन्स निरस्तीकरण की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई।

इसके अतिरिक्त अलग अलग थाना क्षेत्रों में देर रात्रि तक अनावश्यक रूप से घूम 61 रहे व्यक्तियों/युवको को पुलिस द्वारा आवश्यक पूछताछ हेतु संबंधित थानों पर लाया गया, जिनके आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गयी, इस दौरान अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित वाहनों को 185 एमवी एक्ट में सीज किया गया, तथा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के एमवी एक्ट में चालान करते हुए 39 वाहनों को सीज़ किया गया। साथ ही नियमो का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के 81 पुलिस एक्ट में चालान किये गए।

More Stories
एम्स ऋषिकेश की CRE-3 भर्ती में फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, *बायोमेट्रिक सत्यापन में पकड़ा गया पहचान का खेल, *फर्जी अभ्यर्थी बनकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराने आए अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ एवं शिलान्यास