देहरादून
देहरादून के लालपुल में मारपीट के मामले में दून पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोप है कि युवकों ने डंडे और बेल्ट से दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें एक युवक का सिर फूट गया। घटना का वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।मामला देहरादून के लालपुल क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने डंडे और बेल्ट से हमला कर दिया। मारपीट में युवकों को चोटें आईं और एक युवक के सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही दून पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और मारपीट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
राष्ट्रीय एकता दिवस-2026: ‘Fight Against Drugs’ थीम पर पुलिस की राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली को एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने दिखाई हरी झंडी, 31 अक्टूबर को एकता नगर (गुजरात) में राष्ट्रीय परेड में शामिल होगा दल
अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई ने बीजेपी पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से की 3 घंटे पूछताछ, बोले विधायक दूध का दूध और पानी का पानी होगा
मुख्यमंत्री ने ‘विकसित उत्तराखण्ड–यात्रा जारी है’ संवाद कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों से किया संवाद